महाराष्ट्र में कोरोना के कितने मामले?
राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में मंगलवार को 113 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जबकि 124 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98.11% है। हालांकि कोविड की वजह से राज्य में एक मरीज की मौत हुई है। फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना के 724 एक्टिव केस हैं।
महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में कोरोना के कितने मामले
देश की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के फिलहाल 331 एक्टिव मामले हैं। जबकि मुंबई से सटे ठाणे में 43, पुणे में 231, अहमदनगर में 30, नागपुर में 9, बीड में 8, नासिक में 7 एक्टिव मामले हैं। अन्य जिलों में मामलों की संख्या कम है।
दिल्ली में कोरोना वायरस मामलों का ग्राफ फिर ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों में, यानी बुधवार को 299 मामले सामने आए। इससे पहले, इतने ज्यादा मामलों का पता 4 मार्च को चला था जब 302 केस दर्ज हुए थे। हालांकि तब का आंकड़ा 47,738 टेस्ट्स में से था जबकि बुधवार के 299 मामले 12,022 सैंपल्स में से मिले हैं। मतलब पॉजिटिविटी रेट 2.49% रहा जो कि दिल्ली में पिछले करीब तीन महीनों में सबसे ज्यादा है। एक दिन पहले, मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 1.71% था।