कर्फ्यू में महिलाओं को 2 घंटे की छूट
खरगोन में कर्फ्यू में दो घंटे की ढील मिली है। यह छूट केवल महिलाओं को दी गई है। सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच महिलाओं को जरूरी सामान खरीदने की छूट दी गई। हालांकि वाहन लेकर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रही। यानी पैदल चलकर ही जरूरी सामान खरीदने महिलाएं निकली। दवा, दूध, फल, सब्जी और किराना के सामान खरीदने की छूट।
बता दें कि खरगोन में रामनवमी के दिन निकल रहे जुलूस में डीजे बजाए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी और जमकर पत्थरबाजी हुई पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े तो वहीं पेट्रोल बम का भी भरपूर उपयोग किया गया। कई घरों और दुकानों में भी आग लगा दी गई। हालात बिगड़े तो कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 100 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं दंगाइयों की संपत्ति को जमींदोज किया जा रहा है।